AHA Guideline 2026: कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करके कैसे ठीक रखें दिल की सेहत? जारी हुई नई गाइडलाइंस

दिल की सेहत से जुड़ी समस्याएं वैश्विक स्तर पर गंभीर चिंता का कारण बनी हुई हैं। कम उम्र के लोगों में भी दिल की बीमारियां, हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट के मामलों में इजाफा देखा जा रहा है, जिसे लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को निरंतर सावधानी बरतते रहने की सलाह देते हैं। हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल को हृदय रोगों और हार्ट अटैक का सबसे बड़ा कारण माना जाता है। लाइफस्टाइल और खान-पान की गड़बड़ी ने इन जोखिमोंको काफी बढ़ा दिया है। मसलन आप प्रोसेस्ड चीजें, नमक-चीनी ज्यादा खाते हैं, शारीरिक रूप से कम सक्रिय रहते हैं तो इससे ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा रहता है जो दिल की समस्याओं का भी कारण बनता है। दिनचर्या और खान-पान में सुधार करके दिल की सेहत को ठीक रखा जा सकता है। इसी क्रम में अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी (एसीसी) और अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (एएचए) सहित नौ अन्य प्रमुख मेडिकल एसोसिएशन ने लिपिड और कोलेस्ट्रॉल को मैनेज करके दिल की सेहत में सुधार के लिए नए गाइडलाइंस जारी किए हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 16, 2026, 16:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




AHA Guideline 2026: कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करके कैसे ठीक रखें दिल की सेहत? जारी हुई नई गाइडलाइंस #HealthFitness #National #AmericanHeartAssociation #CholesterolGuidelines #AhaGuidelines2026 #HeartDisease #हार्टहेल्थलाइफस्टाइल #कोलेस्ट्रॉलगाइडलाइंस2026 #दिलकीबीमारीसेबचाव #SubahSamachar