हेल्थ टिप्स: एक गिलास जूस में तीन सुपरफूड्स का पोषण, हार्ट से लेकर पाचन और स्किन सबके लिए फायदेमंद

अच्छी सेहत के लिए संतुलित खानपान बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, रोजाना की डाइट में फल और सब्जियां शामिल करने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। एबीसी जूस आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। एबीसी यानी एप्पल, बीटरूट और कैरेट से तैयार यह जूस कई विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट का स्रोत है। नियमित और सीमित मात्रा में इसका सेवन शरीर को पोषण देने में मदद कर सकता है। सेब में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। चुकंदर प्राकृतिक नाइट्रेट और फोलेट का अच्छा स्रोत है, जबकि गाजर में बीटा-कैरोटीन भरपूर मात्रा में होता है, जिसे शरीर विटामिन ए में बदलता है। इन तीनों का मिश्रण शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व प्रदान कराता है। यही वजह है कि इसे हेल्दी डाइट में शामिल करने को फायदेमंद माना जाता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 03, 2026, 21:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हेल्थ टिप्स: एक गिलास जूस में तीन सुपरफूड्स का पोषण, हार्ट से लेकर पाचन और स्किन सबके लिए फायदेमंद #HealthFitness #National #AbcJuiceBenefits #AppleBeetrootCarrotJuice #BenefitsOfAbcJuice #एबीसीजूसपीनेकेफायदे #सेबचुकंदरगाजरकाजूस #इम्युनिटीबढ़ानेवालाजूस #SubahSamachar