UP: चुनाव से पहले अखिलेश यादव का बड़ा संदेश, कैडर में भरा जोश; समर्थकों के घर पहुंच जाना हाल

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार दोपहर दो दिवसीय दौरे पर ताजनगरी पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने सांसद रामजीलाल सुमन के संजय प्लेस स्थित आवास पर पहुंचकर उनके दिवंगत नाती दिव्यांशु सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शोक संवेदना प्रकट की। इसके बाद उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं के घर जाकर कैडर में जोश भरा और भावुक जुड़ाव का दांव चला। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अखिलेश यादव का यह दौरा बेहद सोची-समझी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा बताया जा रहा है, जिसके तहत आज व्यापारियों को पार्टी के पाले में लाने की रणनीति पर मंथन होगा। कार्यकर्ताओं ने अखिलेश के स्वागत में फतेहाबाद रोड से लेकर एमजी रोड तक को पोस्टरों से पाट दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, अखिलेश यादव के इस दौरे को दो अलग-अलग हिस्सों में देखा जा रहा है। जिसके सियासी गहरे मायने निकाले जा रहे हैं। शनिवार को अखिलेश का पूरा दिन आगरा में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रबुद्धजनों के घर बातचीत में बीता है। रामजीलाल सुमन के घर दुख बांटने के बाद वह डॉ. आलोक पारिख, विनय अग्रवाल, विकास महाजन, रिजवान रईसुद्दीन प्रिंस और दिव्य कृष्ण गुरु के आवास पहुंचे। चुनाव से ठीक पहले अपने कोर नेताओं और अलग-अलग समाज (वैश्य, मुस्लिम, ब्राह्मण) के चेहरों के घर सीधे जाकर अखिलेश ने यह संदेश दिया है कि पार्टी सुख-दुख में उनके साथ है। इससे स्थानीय कैडर में भारी उत्साह है और आंतरिक गुटबाजी खत्म कर एकजुटता का संदेश गया है। चुनावी एजेंडे में होंगे छोटे कारोबारी रविवार को आईटीसी मुगल में सुबह 11 बजे विजन इंडिया की बैठक होनी है। पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन और पूर्व कैबिनेट मंत्री अभिषेक मिश्रा पहले से ही छोटे कारोबारियों को सपा के पाले में लाने के लिए जमीन तैयार कर रहे हैं। आगरा पारंपरिक रूप से भाजपा का मजबूत व्यापारिक गढ़ रहा है। अखिलेश यहां के छोटे और मझोले व्यापारियों की समस्याओं जीएसटी, मंदी, स्थानीय नीतियों पर चर्चा करेंगे। इन सुझावों को सीधे सपा के चुनावी एजेंडे में शामिल किया जाएगा। इसका सीधा मकसद भाजपा के इस पारंपरिक कोर वोट बैंक में सेंध लगाना है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 13, 2026, 18:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: चुनाव से पहले अखिलेश यादव का बड़ा संदेश, कैडर में भरा जोश; समर्थकों के घर पहुंच जाना हाल #CityStates #Agra #SpChiefAkhileshYadav #AkhileshYadavAgraVisit #SubahSamachar