आगरा विवि का बड़ा बदलाव: रिजल्ट से पहले जारी होगी आंसर की, छात्र दर्ज करा सकेंगे आपत्ति; बीएड परिणाम से शुरुआत

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तर्ज पर परिणाम से पहले उत्तर कुंजी जारी करेगा। परीक्षार्थियों की आपत्तियां भी स्वीकार की जाएंगी। इनका समाधान होने के बाद परिणाम जारी किया जाएगा। बीएड के परिणाम से इसकी शुरुआत हो रही है। इससे छात्रों को सुविधा रहेगी। बीएड, विधि समेत अन्य पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी होने के बाद उसमें कई त्रुटियां मिलीं। इस पर छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में हंगामा किया। इसके बाद परिणाम में संशोधन करना पड़ा। इससे समय और धन बर्बाद होने के साथ ही छात्र-छात्राओं को परेशानी भी झेलनी पड़ी। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन ने उत्तर कुंजी जारी करने का निर्णय लिया है। इसकी पहल बीएड के पुनर्परीक्षा के परिणाम से की जा रही है। इसकी परीक्षाएं 28 अक्तूबर को ही संपन्न हुई हैं। इनकी कॉपियों का मूल्यांकन हो चुका है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि अभी तक विश्वविद्यालय के सभी पाठ्यक्रमों का परीक्षा के बाद मूल्यांकन कर परिणाम जारी कर दिया जाता था। इसमें विद्यार्थियों की कुछ आपत्तियां भी होती थीं। ऐसे में दोबारा से उनका मूल्यांकन कर संशोधित परिणाम जारी करना पड़ता था। इससे बचने के लिए पहली बार उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। ये उत्तर कुंजी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगी। इसमें विद्यार्थी आकलन कर सकते हैं। किसी तरह की आपत्ति होने पर इसे दर्ज करा सकते हैं। ये व्यवस्था बीएड-पुनर्परीक्षाओं के परिणाम से शुरू कर रही है। इसका मूल्यांकन हो गया है, जल्द ही इसकी उत्तर कुंजी वेबसाइट पर जारी होगी। परीक्षा में विसंगति तो 10 तक करें प्रत्यावेदन राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत दिसंबर-2026 स्नातक स्तर की बीए, बीएससी, बीकॉम, बीकॉम (वोकेशनल) प्रथम, तृतीय सेमेस्टर और पंचम सेमेस्टर के अलावा परास्नातक स्तर की एमए, एमएससी, एमकॉम सप्तम-प्रथम सेमेस्टर एवं नवम-तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा का तिथिवार परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। 17 नवंबर से शुरू हो रही परीक्षा में किसी परीक्षार्थी का एक से अधिक प्रश्नपत्र एक पाली में अंकित हुआ हो, कोई प्रश्नपत्र परीक्षा कार्यक्रम में शामिल होने से छूट गया हो या विसंगति रह गई हो तो प्रमाण सहित 10 नवंबर तक प्रत्यावेदन विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 06, 2026, 10:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




आगरा विवि का बड़ा बदलाव: रिजल्ट से पहले जारी होगी आंसर की, छात्र दर्ज करा सकेंगे आपत्ति; बीएड परिणाम से शुरुआत #CityStates #Agra #Mathura #Etah #Kasganj #Mainpuri #Firozabad #UttarPradesh #AgraUniversity #DbrauAgra #BedResult #AnswerKey #ExaminationResults #StudentObjections #DrBhimraoAmbedkarUniversity #UniversityExams #आगराविश्वविद्यालय #डॉभीमरावआंबेडकरविश्वविद्यालय #SubahSamachar