यूपी न्यूज: बिना टिकट पकड़े गए 21 हजार से ज्यादा यात्री, रेलवे ने वसूले 1.97 करोड़ रुपये

ट्रेनों में बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वालों पर रेलवे की सख्ती जारी है। आगरा रेल मंडल में अक्तूबर के दौरान टिकट चेकिंग अभियान में 21,912 मामले पकड़े गए। इनसे जुर्माने के रूप में 1.97 करोड़ रुपये वसूले गए। इसमें 11291 यात्री बिना टिकट और 10607 यात्री अनियमित टिकट पर यात्रा करते मिले। आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के दिशा-निर्देश विशेष अभियान चलाया गया। मंडल वाणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र सिंह और सहायक वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग संजय गौतम ने अभियान की निगरानी की। बिना टिकट यात्रियों से 1.10 करोड़ और जनरल के टिकट पर स्लीपर में यात्रा करने वालों से 86.21 लाख रुपये वसूले गए। बिना बुक लगेज के 14 मामले पकड़े गए, जिनसे 4,645 रुपये वसूले गए। अभियान में गंदगी फैलाने, धूम्रपान करने और अनधिकृत वेंडरों के खिलाफ भी जांच की गई। आगे भी नियमित जांच जारी रहेगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 06, 2026, 09:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी न्यूज: बिना टिकट पकड़े गए 21 हजार से ज्यादा यात्री, रेलवे ने वसूले 1.97 करोड़ रुपये #CityStates #Agra #Mathura #Etah #Kasganj #Mainpuri #Firozabad #UttarPradesh #AgraRailwayDivision #TicketlessPassengers #RailwayTicketChecking #21 #912Passengers #₹1.97CroreFine #RailwayAction #IrregularTickets #GeneralTicketSleeperTravel #TicketCheckingDrive #SubahSamachar