Agra News: राज्य एथलेटिक्स में आगरा मंडल बना उपविजेता
आगरा। प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित 70वीं माध्यमिक विद्यालयीय उत्तर प्रदेशीय बालक एवं बालिका राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता में आगरा मंडल की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-19 बालक वर्ग में मंडल की टीम उपविजेता रही। खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में आगरा की गौरी तोमर ने ऊंची कूद और शिवानी ने 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया। पूर्वा चौधरी ने त्रिकूद में रजत, जबकि शिवा ने ऊंची कूद और यशवेंद्र ने त्रिकूद में कांस्य पदक जीता। फिरोजाबाद के शिवम ने भाला फेंक में स्वर्ण, अजय ने 1500 और 3000 मीटर दौड़ में दो रजत तथा प्रियांशु ने 110 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं मथुरा के विकास सोलंकी ने चक्का फेंक में स्वर्ण और मनवीर सिंह ने गोला फेंक में कांस्य पदक जीता। टीम के साथ खेल अधिकारियों के रूप में गोविंद सिंह, बृजेश कुमार, धीरेंद्र वर्मा, यूपेंद्र और उपमा सिंह मौजूद रहे। मंडल की इस उपलब्धि पर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक राकेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र पाल सिंह तोमर, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय विश्व प्रताप सिंह, जीआईसी प्रधानाचार्य मानवेंद्र सिंह, अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा, मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार केपी सिंह यादव, सौरभ गुप्ता, सौरभ सिंह, दिग्विजय सिंह, रजनेश शर्मा, राजेश गुप्ता, राम प्रकाश यादव, शिखा झींगरन, श्वेता चरक और लता चौहान ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 06, 2026, 02:48 IST
Agra News: राज्य एथलेटिक्स में आगरा मंडल बना उपविजेता #AgraDivisionFinishesAsRunner-upInStateAthletics #SubahSamachar
