Delhi NCR News: शास्त्रीय गायन से सजी प्रकृति का संगीत की प्रस्तुति
नई दिल्ली। इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (आईआईसी) में आयोजित द आईआईसी एक्सपीरियंस : ए फेस्टिवल ऑफ द आर्ट्स के तहत रविवार को प्रकृति का संगीत शीर्षक से शास्त्रीय गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रसिद्ध हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका कलापिनी कोमकली ने अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलापिनी कोमकली ने हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा और प्रकृति से जुड़े संगीत भावों को अपनी गायकी के माध्यम से प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुति में सुर, लय और भाव का सुंदर समन्वय देखने को मिला। श्रोताओं ने तालियों के साथ उनकी गायकी की सराहना की। भारतीय शास्त्रीय संगीत में योगदान के लिए कलापिनी कोमकली को वर्ष 2023 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। कार्यक्रम में तबले पर शंभुनाथ भट्टाचार्य, हारमोनियम पर चेतन निगम और ढोलक पर अक्षय मोहन ने संगत की। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 01, 2026, 19:54 IST
Delhi NCR News: शास्त्रीय गायन से सजी प्रकृति का संगीत की प्रस्तुति #APresentationTitledMusicOfNature #SubahSamachar
