Gorakhpur News: लुधियाना-सहरसा के बीच 10 को चलेगी एक फेरे की त्योहार विशेष ट्रेन

-11 नवंबर को दोपहर 12:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगीसंवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। दिवाली और छठ पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने लुधियाना और सहरसा के बीच एक फेरे की त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 04658 लुधियाना-सहरसा विशेष ट्रेन 10 नवंबर को लुधियाना से रवाना होगी। वहीं, 04657 सहरसा-लुधियाना विशेष ट्रेन 12 नवंबर को सहरसा से चलेगी।04658 लुधियाना-सहरसा विशेष ट्रेन लुधियाना से शाम 5:35 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 12:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से 2:05 बजे देवरिया सदर, 3:20 बजे सीवान, 4:30 बजे छपरा और 5:50 बजे सोनपुर पहुंचेगी। इसके बाद हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बछवारा, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया और मानसी होते हुए रात 11:50 बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी में 04657 सहरसा-लुधियाना विशेष ट्रेन 12 नवंबर को सुबह 3:50 बजे सहरसा से चलेगी। यह दोपहर 12:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर और अंबाला कैंट होते हुए अगले दिन सुबह 8:35 बजे लुधियाना पहुंचेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी के छह, शयनयान श्रेणी के 10 और एसएलआर के दो कोच सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। --

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 06, 2026, 02:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gorakhpur News: लुधियाना-सहरसा के बीच 10 को चलेगी एक फेरे की त्योहार विशेष ट्रेन #AOne-tripFestivalSpecialTrainWillRunBetweenLudhianaAndSaharsaOnThe10th. #SubahSamachar