आज के दिन: देहरादून में अमित शाह करेंगे जनसभा; पुरुष अंडर-19 एशिया कप में दिखेगी द्रविड़-सहवाग की अगली पीढ़ी
आज 6 नवंबर 2026 को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज चुनावी रणनीति के तहत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देहरादून पहुंच रहे हैं। अमित शाह राजधानी के प्रसिद्ध परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाली विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली जाने वाली पदयात्रा में भी शिरकत करेंगे। वहीं इस बार का पुरुष अंडर-19 एशिया कप 2026 टूर्नामेंट क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है। क्योंकि इस टीम में भारतीय अंडर-19 टीम में पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज व पूर्व भारतीय कोच राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ और अपनी विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग खेल रहे हैं। अमित शाह का देहरादून दौरा: परेड ग्राउंड में विशाल जनसभा, पदयात्रा के साथ भाजपा फूंकेगी चुनावी बिगुल उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। एक तरफ जहां केंद्रीय नेताओं के दौरों का सिलसिला बढ़ गया है, वहीं दूसरी ओर जमीनी स्तर पर भी तैयारी तेज हो गई है। इसी चुनावी रणनीति के तहत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यानी की 6 नवंबर को देहरादून पहुंच रहे हैं। अमित शाह राजधानी के प्रसिद्ध परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाली विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली जाने वाली पदयात्रा में भी शिरकत करेंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 05, 2026, 16:33 IST
आज के दिन: देहरादून में अमित शाह करेंगे जनसभा; पुरुष अंडर-19 एशिया कप में दिखेगी द्रविड़-सहवाग की अगली पीढ़ी #IndiaNews #National #AmitShahDehradunVisit #UttarakhandAssemblyElection2027 #ParadeGroundRally #U19AsiaCup2026 #AnvayDravid #AryaveerSehwag #GoaMiningMinistersConference #SoniaGandhiVoterListCase #SubahSamachar
