Basti News: आरोग्य मेले में 327 पशुओं का हुआ उपचार

विक्रमजोत। क्षेत्र के शंकरपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। ग्राम प्रधान निर्मला देवी ने पूजन-अर्चन कर उद्घाटन किया। पशु चिकित्सकों ने 327 पशुओं के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उपचार किया। इनमें 136 बड़े और 191 छोटे पशु शामिल रहे। मेले में पशुपालकों को पशुओं के बेहतर रखरखाव, समय पर उपचार और विभिन्न बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। चिकित्सकों ने पशुओं के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी और बीमारी के लक्षण दिखने पर तत्काल उपचार कराने की सलाह भी दी। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरएम वर्मा, पशु चिकित्सक डॉ. एसबी यादव, शिव पूजन यादव, राम नेवाज, बसंत, राजकुमार, भगवानदीन मौजूद रहे। संवादय

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 30, 2026, 02:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Basti news



Basti News: आरोग्य मेले में 327 पशुओं का हुआ उपचार #BastiNews #SubahSamachar