वाराणसी में 32 युवक-युवतियां हिरासत में: कॉल सेंटर पर धमकी पुलिस, ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी का आरोप; FIR
Varanasi News: भेलूपुर थाना क्षेत्र के महमूरगंज स्थित रघुनाथ नगर कॉलोनी के साही टॉवर में संचालित कथित ट्रेडिंग कॉल सेंटर पर पुलिस और साइबर क्राइम टीम ने बृहस्पतिवार की देर रात छापेमारी की। पुलिस के अनुसार, यहां ऑनलाइन ट्रेडिंग, निवेश, डिजिटल मार्केटिंग और ऑनलाइन खरीदारी में निवेश के नाम पर लोगों को अधिक मुनाफे का झांसा देकर रकम निवेश कराने का आरोप है। छापेमारी के दौरान मौके से काम कर रहे 21 युवतियों समेत 32 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए साइबर थाना लेकर आई है। पुलिस ने कार्यालय से कंप्यूटर, लैपटॉप और अन्य डिजिटल डाटा भी कब्जे में लिया है। एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 31, 2026, 00:23 IST
वाराणसी में 32 युवक-युवतियां हिरासत में: कॉल सेंटर पर धमकी पुलिस, ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी का आरोप; FIR #CityStates #Varanasi #TrendsCallCentre #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
