Bareilly News: दो माह से बिल नहीं चुकाने वाले 23 हजार उपभोक्ता निगम के रडार पर
बरेली। बिजली का इस्तेमाल करने के बाद भी समय से बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ता अब विद्युत निगम के निशाने पर हैं। शासन की ओर से नवंबर महीने में निगम को 73 करोड़ रुपये राजस्व वसूली का लक्ष्य दिया गया है। इसे पूरा करने के लिए विभाग ने बकायेदारों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। विद्युत निगम की रिपोर्ट के अनुसार, शहर में करीब दो लाख 22 हजार उपभोक्ता हैं। इनमें 23 हजार उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्होंने बीते दो माह से बिल का भुगतान नहीं किया है। विभाग की टीमें इन उपभोक्ताओं से संपर्क कर बकाया बिल जमा कराने के लिए कहेंगी। इसके बावजूद भुगतान नहीं करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई भी की जा सकती है। अधीक्षण अभियंता शहर ललित कुमार ने बताया कि राजस्व वसूली का लक्ष्य मिलने के बाद सर्वप्रथम 23 हजार उपभोक्ताओं से वसूली अभियान का आरंभ किया जाएगा। टीमों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 06, 2026, 02:53 IST
Bareilly News: दो माह से बिल नहीं चुकाने वाले 23 हजार उपभोक्ता निगम के रडार पर #23 #000ConsumersWhoHaveNotPaidTheirBillsForTwoMonthsAreOnTheCorporation'sRadar. #SubahSamachar
