Gurugram News: ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए 23 स्थान निर्धारित

6 नवंबर तक लाइसेंसधारी दुकानदारों को बिक्री की अनुमतिअमर उजाला ब्यूरोगुरुग्राम। साइबर सिटी में रहने वालों के लिए अच्छी खबर है। जिला प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध में अस्थायी छूट देते हुए सीएसआईआर-नीरी की वेबसाइट से प्रमाणित ग्रीन पटाखों की बिक्री की अनुमति दी है। इसके तहत गुरुग्राम जिले में 6 नवंबर 2026 तक ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए व्यापारियों के लाइसेंस अस्थायी रूप से दिए गए हैं। शहर में रहने वाले लोग 7 और 8 नवंबर को सुबह 6 से 7 बजे तथा रात 8 से 10 बजे तक ही ग्रीन पटाखे जला सकेंगे। जिले में ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए प्रशासन द्वारा कुल 23 स्थान निर्धारित किए गए हैं। इन स्थानों पर केवल लाइसेंस प्राप्त दुकानदारों को ही 6 नवंबर तक ग्रीन पटाखे बेचने की अनुमति होगी।यहां रहेगा प्रतिबंधउन्होंने बताया कि अस्पतालों, नर्सिंग होम, प्राथमिक एवं जिला स्वास्थ्य केंद्रों, वृद्धाश्रमों तथा अधिसूचित साइलेंस जोन के 300 मीटर के दायरे में पटाखे चलाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यही प्रतिबंध शिक्षण संस्थानों पर भी लागू होगा। उन्होंने कहा कि इन निर्देशों का उद्देश्य बीमारियों से पीड़ित लोगों, बुजुर्गों, बच्चों और अन्य संवेदनशील नागरिकों को ध्वनि एवं वायु प्रदूषण से होने वाली परेशानी से बचाना है। नगर निगम गुरुग्राम क्षेत्र में बिक्री के लिए निर्धारित स्थानबादशाहपुर में वाटिका चौक के पास मैदान, सेक्टर-9 का ओपन ग्राउंड, बाबूपुर गांव का स्टेडियम, सेक्टर-5 का एचएसवीपी ग्राउंड, महावीर चौक के पास गोशाला ग्राउंड, सेक्टर-29 का लेजरवैली ग्राउंड, नगर निगम मानेसर क्षेत्र में निर्धारित स्थान, आईएमटी मानेसर के सेक्टर-2 में तहसील के सामने, गढ़ी हरसरू में पावर हाउस के पासब्लॉक गुरुग्राम (ग्रामीण) में निर्धारित स्थानगांव चंदू का कम्युनिटी सेंटर, गांव बाघनकी का कम्युनिटी सेंटरब्लॉक सोहना (ग्रामीण) में निर्धारित स्थानगांव संचौली में टोल टैक्स के पास ग्राम पंचायत की जमीन, निमोठ रोड के पास ग्राम पंचायत की जमीन, गांव घामड़ोज में अंडरपास के सामने सड़क पर ग्राम पंचायत की जमीनब्लॉक पटौदी (ग्रामीण) में निर्धारित स्थानभोडाकलां स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का खेल मैदान, ब्लॉक फर्रुखनगर (ग्रामीण) में निर्धारित स्थान, गांव हाजीपुर का खेल मैदान, गांव ताजनगर की मंसाराम वाटिका, गांव कालियावास में सुल्तानपुर रोड स्थित व्यायामशाला, नगर परिषद सोहना क्षेत्र में निर्धारित स्थान, सोहना स्थित देवी लाल स्टेडियमनगर परिषद पटौदी-मंडी क्षेत्र में निर्धारित स्थानपटौदी का रामलीला मैदान, हेली मंडी में पीली धर्मशाला के सामने एमएलए स्कूल का मैदान, पटौदी की नई अनाज मंडी (मार्केट कमेटी की अनुमति के अधीन)नगर पालिका फर्रुखनगर क्षेत्र में निर्धारित स्थानफर्रुखनगर में झज्जर रोड स्थित कम्युनिटी सेंटर के पास, फर्रुखनगर में फाजिलपुर मोड़-----------------सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ग्रीन पटाखों को 23 स्थानों पर बेचने के लाइसेंस दिए गए हैं। अदालत की ओर से तय मानक पूरा हो इसके लिए अलग-अलग निगरानी कमेटी भी बनाई गई हैं। - उत्तम सिंह, उपायुक्त गुरुग्राम

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 05, 2026, 19:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए 23 स्थान निर्धारित #23LocationsDesignatedForTheSaleOfGreenFirecrackers #SubahSamachar