Hapur News: युवाईडीएस क्रिकेट अकादमी ने एक विकेट से जीता मैच
हापुड़। बुलंदशहर के खालसा क्रिकेट अकादमी के मैदान पर खेले गए क्रिकेट मैच में युवाईडीएस क्रिकेट अकादमी हापुड़ ने फादर क्रिकेट अकादमी को एक विकेट से मात दी। कार्तिक गहलौत को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए फादर क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ियों ने 14.1 ओवर में ही 148 रन पर सभी विकेट गंवा दिए। इसमें हिमांशु सैनी ने 52 रन, मितांश नागर ने 28 रन, दक्ष अधाना ने 20 रन का योगदान दिया। युवाईडीएस क्रिकेट अकादमी हापुड़ की तरफ से गेंदबाजी करते हुए तनवीर ने एक ओवर में एक रन देकर दो विकेट, मोहम्मद फरजान ने दो ओवर में 20 रन देकर दो विकेट, लक्ष्य चौधरी ने तीन ओवर में 29 रन देकर दो विकेट झटके। कार्तिक गहलोत, शादान, हर्षित कुमार, आरव जैसवाल ने भी एक एक विकेट हासिल किया।लक्ष्य का पीछा करने उतरे युवाईडीएस क्रिकेट अकादमी हापुड़ के खिलाड़ियों ने संघर्ष करते हुए 36.4 ओवर में नौ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया। इसमें आरव सारस्वत ने 39 रन, कार्तिक गहलोत ने नाबाद 39 रन, लक्ष्य चौधरी ने 22 रन का योगदान दिया। फादर क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए वंश गुप्ता ने आठ ओवर में 39 रन देकर चार विकेट, हिमांशु सैनी ने आठ ओवर में नौ रन देकर तीन विकेट हासिल किए। शारांश और अब्दुल रहमान ने भी एक एक विकेट हासिल किया। कार्तिक गहलोत को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 01, 2026, 17:51 IST
Hapur News: युवाईडीएस क्रिकेट अकादमी ने एक विकेट से जीता मैच #HapurNews #SubahSamachar
