बादली गुलिया खाप के ऐतिहासिक शाही पलंग का नाम 'समाधान मंच', सोंधी चबूतरे पर स्थापित

गुलिया खाप का ऐतिहासिक शाही पलंग आज सोंधी गांव के चबूतरे पर स्थापित कर दिया गया। चबूतरे पर पहुंचने पर सरदारी और ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। खाप प्रधान सुनील गुलिया ने बताया कि इस पलंग का नामकरण 'समाधान मंच' किया गया है। इस मंच पर बैठकर अब सामाजिक फैसले और खाप की बैठकें होंगी। यह भव्य पलंग हांसी जिले के ढाणा खुर्द गांव में तैयार करवाया गया था। गुलिया खाप के सदस्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ इसे लेने पहुंचे थे। ढाणा खुर्द में हुए भव्य स्वागत को खाप कभी नहीं भूलेगी। पलंग को लाने के लिए विशेष ट्रॉली बनवाई गई थी और खाप का सजाया हुआ ट्रैक्टर भी आकर्षण का केंद्र रहा। पलंग 18 फीट 3 इंच लंबा, 9 फीट 3 इंच चौड़ा और 4 फीट 6 इंच ऊंचा है। लागत करीब 4.25 लाख रुपये आई है। इस पर एक साथ 100 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। दशहरा पर्व पर स्थापित यह समाधान मंच अब गुलिया खाप की परंपरा, भाईचारे और सामूहिक विरासत का प्रतीक बनेगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 20, 2026, 11:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


बादली गुलिया खाप के ऐतिहासिक शाही पलंग का नाम 'समाधान मंच', सोंधी चबूतरे पर स्थापित #SubahSamachar