एकतरफा प्यार में 'वीरू' बना रामू: मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला- युवती से मेरी शादी कराओ, तब नीचे उतरूंगा

शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र में युवती से शादी करने की जिद कर रहा कपसेड़ा गांव निवासी रामू कश्यप सोमवार को कछियानी खेड़ा स्थित डिग्री कॉलेज के पास लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसे टावर पर चढ़ा देख लोगों में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। रामू ने युवती से शादी कराए जाने का आश्वासन मिलने पर ही नीचे उतरने की बात कही। पुलिस उसे समझाने का प्रयास कर रही था। दोपहर दो बजे तक वह नीचे नहीं उतरा था। जानकारी के मुताबिक रामू कश्यप का किसी युवती से इंस्टाग्राम के जरिए परिचय हुआ था। वह उससे एकतरफा प्यार करने लगा। युवती के शादी से इन्कार करने पर सोमवार सुबह रामू कछियानी खेड़ा के पास स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसे टावर के ऊपर चढ़ा देखकर लोगों की भीड़ लग गई। थोड़ी देर में उसके परिजन भी वहां आ गए। मौके पर पहुंचीं सीओ तिलहर सूचना पाकर तिलहर सीओ ज्योति यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर आ गईं। पुलिसकर्मियों ने उससे बात करने का प्रयास किया तो वह युवती से शादी का आश्वासन मिलने पर ही नीचे उतरने की बात कहने लगा। पुलिस वाले उसे समझाने का प्रयास कर रहे हैं। दोपहर दो बजे तक वह मोबाइल टॉवर पर ही चढ़ा रहा। सीओ ने बताया कि युवक को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। उसके परिजन भी युवक को समझा रहे हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 30, 2026, 14:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




एकतरफा प्यार में 'वीरू' बना रामू: मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला- युवती से मेरी शादी कराओ, तब नीचे उतरूंगा #CityStates #Shahjahanpur #UttarPradesh #Lover #MobileTower #Police #SubahSamachar