Raipur News: रायपुर में युवक पर चाकू से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार; एक नाबालिग हिरासत में

राजधानी रायपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस के अनुसार, घायल युवक कृष दीप और आरोपियों के बीच पहले से परिचय था तथा किसी पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। घटना वाले दिन सुबह मोबाइल फोन पर हुई बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में विवाद में बदल गई। इसके बाद आरोपी युवक से मिलने पहुंचे। आमने-सामने होने पर विवाद बढ़ गया और आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने चाकू से हमला कर कृष दीप को गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि घटना में शामिल एक नाबालिग को भी अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के साथ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है, जबकि नाबालिग के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी महेंद्र उर्फ हर्ष सोनी (21 वर्ष), निवासी कालीबाड़ी, रायपुर। देव बघेल (21 वर्ष), निवासी राम जानकी मंदिर के पीछे, रायपुर।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 28, 2026, 13:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Raipur News: रायपुर में युवक पर चाकू से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार; एक नाबालिग हिरासत में #CityStates #Chhattisgarh #Raipur #SubahSamachar