यूपी: बाराबंकी में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार कार ने चार बच्चों को रौंदा, एक की मौत, तीन बच्चे और चालक घायल
हैदरगढ़ मार्ग पर कोठी क्षेत्र के असदामऊ गांव के पास सोमवार को तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर चार बच्चे घायल हो गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल 11 वर्षीय रौनक की लखनऊ के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। दुर्घटना में दो अन्य बच्चे और कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार, शहर के सोमैयानगर निवासी राजीव कुमार अवस्थी वैगनआर कार से बाराबंकी से कोठी की ओर जा रहे थे। असदामऊ गांव के पास कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पीपल के पेड़ के चबूतरे पर खेल रहे चार बच्चों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सीमेंट से बना पक्का चबूतरा भी टूट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 19, 2026, 11:53 IST
यूपी: बाराबंकी में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार कार ने चार बच्चों को रौंदा, एक की मौत, तीन बच्चे और चालक घायल #CityStates #Barabanki #BarabankiAccident #UttarPradeshNews #CarAccident #ChildDeath #HaidergarhRoad #RoadSafety #LucknowTraumaCentre #SubahSamachar
