Noida News: मेरठ में दिखेगा गौतमबुद्ध नगर के नन्हे बास्केटबॉल खिलाड़ियों का दम
नोएडा (संवाद)। उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन की ओर से चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद गौतमबुद्ध नगर की सब-जूनियर बालक और बालिका बास्केटबॉल टीमों की घोषणा कर दी गई है। चयनित खिलाड़ी 4 से 9 अगस्त तक मेरठ पब्लिक स्कूल, मेरठ कैंट में आयोजित होने वाली 30वीं उत्तर प्रदेश राज्य सब-जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर शनिवार से शुरू हो गया है। बालक और बालिका दोनों वर्गों में 12-12 खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जबकि पांच-पांच खिलाड़ियों को स्टैंडबाय सूची में रखा गया है। बालिका वर्ग का प्रशिक्षण शिविर सेक्टर-30 स्थित डीपीएस नोएडा और बालक वर्ग का शिविर सेक्टर-126 स्थित मयूर स्कूल में आयोजित किया जा रहा है। बालिका टीम में आन्या, मान्या, ज्याना, अम्वी, अमायरा, तिश्या, दृष्टि, अर्शिया, इशिता, साम्भवी, अन्विका और तेस्वी शामिल हैं। वहीं बालक वर्ग में संवेग जैन, गोविंद कुमार, आरव सचान, रंश लूथरा, चिराग राजपूत, निखिल कुमार, सैंयाश सिंगला, आशीष कुमार, देव, पार्थ कौल, सोहम गुप्ता और देवांश अग्रवाल का चयन हुआ है। प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों को तकनीकी कौशल, फिटनेस, टीम समन्वय और प्रतियोगिता रणनीति का अभ्यास कराया जा रहा है। कोच और मैनेजर की देखरेख में खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए तैयार किए जा रहे हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 25, 2026, 20:14 IST
Noida News: मेरठ में दिखेगा गौतमबुद्ध नगर के नन्हे बास्केटबॉल खिलाड़ियों का दम #YoungBasketballPlayersFromGautamBuddhaNagarToShowcaseTheirSkillsInMeerut. #SubahSamachar
