ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर 40 फीट गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, मां- बेटे की मौत

गाजीपुर जिले के जंगीपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर के पास ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए करीब 40 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में स्कॉर्पियो सवार पांच लोग घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल तीन अन्य लोगों को बेहतर उपचार के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया। जंगीपुर थाना प्रभारी ओम प्रकाश के अनुसार, हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 29, 2026, 09:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर 40 फीट गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, मां- बेटे की मौत #SubahSamachar