बुजुर्गों के लिए योग: 60 के बाद कौन-सा योग करना चाहिए? उम्र के हिसाब से जानें सही अभ्यास और सावधानियां

Senior Citizen Yoga Guide: उम्रबढ़ने के साथ शरीर में कई बदलाव आने लगते हैं। मांसपेशियों की ताकत कम होना, जोड़ों में अकड़न, संतुलन बिगड़ना और जल्दी थकान महसूस होना बुजुर्गों की आम परेशानियों में शामिल हैं। ऐसे में नियमित योग शरीर को सक्रिय रखने, लचीलापन बढ़ाने और मानसिक शांति पाने में मददगार हो सकता है। खासतौर पर 60 वर्ष की उम्र के बाद योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है, बशर्ते अभ्यास व्यक्ति की शारीरिक क्षमता और स्वास्थ्य के अनुसार किया जाए। हालांकि, इस उम्र में हर योगासन सभी के लिए उपयुक्त नहीं होता। जिन लोगों को घुटनों में दर्द, कमर की समस्या, हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग या संतुलन बनाने में परेशानी है, उन्हें योग का अभ्यास सोच-समझकर करना चाहिए। कठिन आसनों और शरीर पर अधिक दबाव डालने वाले अभ्यासों की जगह कुर्सी के सहारे किए जाने वाले आसान योगासन, हल्के स्ट्रेच और नियंत्रित श्वास अभ्यास बेहतर विकल्प हो सकते हैं। 60 से 70 वर्ष, 70 से 80 वर्ष और 80 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की जरूरतें भी अलग-अलग हो सकती हैं। आइए जानते हैं उम्र के हिसाब से कौन-से योग अभ्यास उपयोगी हो सकते हैं, इन्हें करने का सही तरीका क्या है और किन सावधानियों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 18, 2026, 16:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बुजुर्गों के लिए योग: 60 के बाद कौन-सा योग करना चाहिए? उम्र के हिसाब से जानें सही अभ्यास और सावधानियां #YogaAndHealth #National #YogaAfter60 #SeniorCitizen #YogaTips #Fitness #SubahSamachar