World Water Day: क्या वेट लॉस में भी मदद करता है पानी? इन फायदों से अक्सर लोग रह जाते हैं अनजान

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल और खान-पान में सुधार बहुत जरूरी माना जाता है। खूब पानी पीते रहना भी हमारी सबसे बुनियादी जरूरतों में से एक है। हमारा शरीर लगभग 55-60% पानी से बना होता है। सभी कोशिकाओं-अंगों को सही तरह से काम करने के लिए पानी की जरूरत होती है। जब शरीर में पानी की कमी होती है तो थकान, सिरदर्द, चक्कर, कब्ज और यहां तक कि किडनी की समस्या भी हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार स्वस्थ वयस्कोंको रोज 2 से 3 लीटर पानीजरूर पीनाचाहिए। आमतौर पर पानी कोसिर्फ प्यास बुझाने और शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने वाला माना जाता है, पर अक्सर लोग इसके सबसे महत्वपूर्ण फायदों से अनजान रह जाते हैं। पानी शरीर के तापमान को नियंत्रित करते के साथ वेट लॉसऔर लिवर-किडनी को स्वस्थ रखने के लिए भी बहुत जरूरी माना जाता है। क्या आप रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पी रहे हैं

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 22, 2026, 14:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




World Water Day: क्या वेट लॉस में भी मदद करता है पानी? इन फायदों से अक्सर लोग रह जाते हैं अनजान #HealthFitness #National #WorldWaterDay2026 #DrinkingMoreWater #WaterIntake #BenefitsOfDrinkingWater #वर्ल्डवॉटरडे2026 #ज्यादापानीपीनेकेफायदे #डेलीवॉटरइंटेक #SubahSamachar