अंतरराष्ट्रीय डायरी: सर्बियाई खिलाड़ी मैच फिक्सिंग में 24 साल प्रतिबंधित; यमन में हूती विद्रोहियों के हमले
अंतरराष्ट्रीय टेनिस इंटीग्रिटी एजेंसी ने गुरुवार को सर्बियाई टेनिस खिलाड़ी स्टेफान मिलिसेविक पर 24 साल का प्रतिबंध लगाया। उन पर कई मैचों को फिक्स करने का आरोप है। साथ ही, उन्होंने अन्य खिलाड़ियों को एक "भ्रष्ट तंत्र" में शामिल किया। 29 वर्षीय मिलिसेविक पर 2022 से 2024 के बीच छह मैच फिक्स करने का आरोप लगा। इनमें उनके अपने पांच मैच शामिल थे। उन्होंने छह और मैचों को फिक्स करने की कोशिश भी की थी। मिलिसेविक को 2050 तक टेनिस खेलने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। एजेंसी ने उन पर कई पेशेवर खिलाड़ियों को भ्रष्ट तंत्र का हिस्सा बनाने का भी आरोप लगाया। इसी कारण उन्हीं वर्षों में अन्य खिलाड़ियों ने भी मैच फिक्स किए। मिलिसेविक ने जांच में सहयोग नहीं किया। एजेंसी ने उन पर 70,000 डॉलर का जुर्माना भी लगाया है। यमन में हूती विद्रोहियों के हमले, दो लोगों की मौत यमन में अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त बंदरगाह शहर अदन में बने महल के पास गुरुवार को कम से कम छह विस्फोट हुए। एक अधिकारी ने बताया कि हमलों में कम से कम दो लोग मारे गए। ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने इन विस्फोटों की जिम्मेदारी ली। धमाकों के बाद स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई और वे इलाका छोड़कर भाग गए। नाम न छापने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि छह अन्य लोग घायल हो गए। अदन की समाचार एजेंसी के मुताबिक हमले में मिसाइलों के अलावा ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया। बता दें कि हूती लगातार आक्रामण की कड़ी में सऊदी से भी टकरा रहा है। सऊदी के नेतृत्व वाले गठबंधन के मुताबिक मदीना प्रांत के ऊपर एक क्रूज मिसाइल को इंटरसेप्ट किया गया। तनाव के बीच जेद्दा हवाई अड्डे से दर्जनों उड़ानें रद्द कर दी गईं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 16, 2026, 02:01 IST
अंतरराष्ट्रीय डायरी: सर्बियाई खिलाड़ी मैच फिक्सिंग में 24 साल प्रतिबंधित; यमन में हूती विद्रोहियों के हमले #World #International #SubahSamachar
