World TB Day 2026: टीबी सिर्फ फेफड़ों की बीमारी नहीं, हड्डियों को भी करती है अटैक; जानिए क्या है बोन टीबी
आज विश्व टीबी दिवस है। टीबी रोग के बारे में लोगों को जागरूक करने, टीबी की वैश्विक महामारी और इस बीमारी को खत्म करने के प्रयासों को और तेज करने के उद्देश्य से हर साल 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस मनाया जाता है। ट्यूबरक्लोसिस यानी टीबी की बीमारी वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य के लिए गंभीर चिंता का कारण रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक टीबी दुनिया की सबसे जानलेवा संक्रामक बीमारियों में से एक बनी हुई है। साल 2024 में इस बीमारी से 12.3 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई। भारत ने साल 2025 तक देश को टीबी-मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा था, हालांकि इसमें अभी भी सफलता नहीं मिल पाई है। अमर उजाला में प्रकाशित रिपोर्ट में हमने उन चुनौतियों के बारे में बात की है जिसकी वजह से यहां टीबी का खतरा लगातार बना हुआ है। टीबी का कारण बनने वाला माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस फेफड़ों को प्रभावित करता है, ऐसे में माना जाता रहा है कि टीबी फेफड़ों की बीमारी है। पर क्या आप जानते हैं कि शरीर के कई अंगों जैसे किडनी, हड्डियों में भी टीबी हो सकती है
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 24, 2026, 10:18 IST
World TB Day 2026: टीबी सिर्फ फेफड़ों की बीमारी नहीं, हड्डियों को भी करती है अटैक; जानिए क्या है बोन टीबी #HealthFitness #National #WorldTbDay2026 #WorldTuberculosisDay #HaddiMeTb #BoneTbCauses #TbInfectionInBones #बोनटीबीकेलक्षण #हड्डीकीटीबीकेकारण #टीबीडे2026 #SubahSamachar
