World TB Day: खांसी ने कर दिया है परेशान, ये नॉर्मल खांसी है या फिर टीबी? डॉक्टर ने बताया कैसे करें अंतर

ट्यूबरकुलोसिस या टीबी फेफड़ों की एक गंभीरबीमारी है, ये जानलेवा भी हो सकती है। माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस नामक बैक्टीरिया के कारण होने वाला ये संक्रमण फेफड़ों को प्रभावित करताहै, जिसके कारण सांस लेने में तकलीफ, खांसी आते रहने के साथ श्वसन से संबंधित कई अन्य तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। आंकड़ों के मुताबिक साल 2023 में भारत में टीबी के 25.37 लाख से अधिक मामले सामने आए। दुनियाभर में टीबी के मामलों का 25% से ज्यादा अकेले भारत से रिकॉर्ड किया जाता रहा है। पिछले कुछ वर्षों में टीबी के मामलों में थोड़ी गिरावट जरूर आई है फिर भी ये बीमारी भारतीय आबादी के लिए गंभीर चिंता का कारण बनी हुई है। गौरतलब है कि सरकार ने साल 2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाने की लक्ष्य निर्धारित किया था, हालांकि ये बीमारी है कि जाने का नाम ही नहीं ले रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, समय पर बीमारी की पहचान न होना टीबी के खतरे को बढ़ा देता है। कैसे जानें आपकी खांसी कहीं टीबी तो नहीं

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 23, 2026, 16:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




World TB Day: खांसी ने कर दिया है परेशान, ये नॉर्मल खांसी है या फिर टीबी? डॉक्टर ने बताया कैसे करें अंतर #HealthFitness #National #WorldTbDay2026 #TbCoughVsNormalCough #TbDiseaseSymptoms #टीबीऔरसामान्यखांसीमेंअंतर #विश्वटीबीदिवस2026 #टीबीकेलक्षण #टीबीबीमारी #SubahSamachar