विश्व होम्योपैथी दिवस: हेनिमैन को किया नमन...यूथ आइकॉन अवार्ड से सम्मानित हुए चिकित्सक, भविष्य पर विशेष चर्चा
Varanasi News: विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर शुक्रवार की शाम पहड़ियां स्थित एक होटल में होम्योपैथी के जनक डॉ. सैमुअल हेनिमैन का 271वां जन्मदिन समारोह धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 'होम्योपैथी के माध्यम से सामंजस्य - सीमाओं से परे उपचार' थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में 150 से अधिक चिकित्सक और गणमान्य अतिथि शामिल हुए। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि वाराणसी के महापौर अशोक तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। अध्यक्षता प्रेम नारायण सिंह (डायरेक्टर, इंटर यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर टीचर एजुकेशन, बीएचयू) ने की। विशिष्ट अतिथियों में सदानंद गुप्ता, आरपी सिंह और रचना श्रीवास्तव की उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने हेनिमैन को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 10, 2026, 19:30 IST
विश्व होम्योपैथी दिवस: हेनिमैन को किया नमन...यूथ आइकॉन अवार्ड से सम्मानित हुए चिकित्सक, भविष्य पर विशेष चर्चा #CityStates #Varanasi #WorldHomeopathyDay #SamuelHahnemann #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #SubahSamachar
