World Health Day: सीजनल फ्लू का खतरा, अब ठीक होने में क्यों लगता है ज्यादा वक्त? डॉक्टर ने दिए जरूरी टिप्स

उत्तर भारत इन दिनों मौसम में तेजी से बदलाव का अनुभव कर रहा है। कभी बारिश, कभी गर्मी और शाम होते ही तापमान में हल्की सी कमी, पिछले कुछ समय से दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में यही हाल बना हुआ है। शुक्रवार को राजधानी दिल्ली-नोए़डा में हल्की बारिश हुई, जबकि शनिवार को दोबारा तेज धूप और गर्मी का अनुभव किया गया। इस तरह से बदलता मौसम आपको बीमार करने वाला हो सकता है। मौसम बदलने के साथ इंफ्लूएंजा (फ्लू) के मामले बढ़ने लग जाते हैं। ये हर साल लाखों लोगों को प्रभावित करताहै। फ्लू वायरस ठंडे और शुष्क वातावरण में ज्यादा समय तक सक्रिय रहता है और आसानी से एक व्यक्ति से दूसरे में फैलता है। विश्व स्वास्थ्य संगठनों की रिपोर्ट के अनुसार मौसमी फ्लू हर साल दुनियाभर में लाखों गंभीर मामलों का कारण बनता है। हाल के वर्षों में यह भी देखा गया है कि पहले की तुलना में अब मरीजों को ठीक होने में अधिक समय लग रहा है। पहले जहां लोग सामान्य दवाओं से 3-4 दिनों में ठीक हो जाया करते थे वहीं अब न केवल लोगों को ठीक होने में ज्यादा वक्त लग रहा है साथ ही सर्दी-जुकाम के साथ कई अन्य तरह की दिक्कतें भी बढ़ गई हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 04, 2026, 17:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




World Health Day: सीजनल फ्लू का खतरा, अब ठीक होने में क्यों लगता है ज्यादा वक्त? डॉक्टर ने दिए जरूरी टिप्स #HealthFitness #National #AnnualFluVaccination #FluVaccine #NewFluStrain2026 #InfluenzaVirus #विश्वस्वास्थ्यदिवस2026 #वार्षिकफ्लूवैक्सीनेशन #फ्लूवैक्सीन #SubahSamachar