विश्व कैंसर दिवस : कैंसर के प्रति जागरुक किया
संवाद न्यूज एजेंसीसरधना। महावीर विश्वविद्यालय के आयुर्वेद संकाय के अंतर्गत कार्यचिकित्सा विभाग द्वारा विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर कैंसर जागरूकता कार्यक्रम एवं आयुर्वेदिक परामर्श शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनमानस को कैंसर के प्रति जागरूक करना, समय पर जांच की आवश्यकता बताई और आयुर्वेद के माध्यम से रोकथाम एवं सहायक उपचार पर प्रकाश डाला गया।कार्यक्रम में विभागीय चिकित्सकों ने रोगियों की विस्तृत जांच कर उन्हें परामर्श प्रदान किया। इसके साथ ही जीवनशैली, संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या, ऋतुचर्या और तनाव प्रबंधन के महत्व पर जोर दिया गया। विशेषज्ञों ने कैंसर के कारण, प्रारंभिक लक्षण, बचाव के उपाय तथा आयुर्वेद में अर्बुद और ग्रंथि की अवधारणा पर विस्तृत जानकारी दी। छात्रों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए जनजागरूकता अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 04, 2026, 20:46 IST
विश्व कैंसर दिवस : कैंसर के प्रति जागरुक किया #WorldCancerDay:RaisingAwarenessAboutCancer #SubahSamachar
