एआई का असर: क्यों लगातार महंगे हो रहे हैं स्मार्टफोन्स? जानिए क्या है एआई और चिप संकट का असली खेल

आज के समय स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। ऑनलाइन पढ़ाई से लेकर बैंकिंग, खरीदारी और मनोरंजन तक कई जरूरी काम के लिए यह उपयोग में आ रहा है। वहीं पिछले कुछ समय से नया स्मार्टफोन खरीदना लोगों की जेब पर भारी पड़ने लगा है। पहले जो फोन कम कीमत में मिल जाते थेअब उनकेलिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। खास बात यह है कि कीमतों में बढ़ोतरी सिर्फ महंगे स्मार्टफोन तक सीमित नहीं हैबल्कि बजट और मिड-रेंज फोन भी इससे काफी प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में सवल उठता है कि आखिर स्मार्टफोन इतने महंगे क्यों होते जा रहे हैंआइए जानतेहैं कि स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे कौन-कौन से कारण हैं और इसका आम ग्राहकों के ऊपर क्या असर पड़ रहा है। क्यों महंगे हो रहे हैं स्मार्टफोन एक रिसर्च के मुताबिक 2026 में अब तक भारत में स्मार्टफोन की कीमतों में दुनिया के अन्य बाजारों के मुकाबले सबसे ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई है। देश में स्मार्टफोन की औसत खुदरा कीमतें 21 फीसदी बढ़ गई हैं। यह बढ़ोतरी एशिया प्रशांत क्षेत्र में 19 फीसदी, मध्य पूर्व और अफ्रीका में 18 फीसदी और लैटिन अमेरिका में 16 फीसदी रही है। इस आंकड़े से साफ है कि भारत में स्मार्टफोन खरीदना पहले के मुकाबले काफी महंगा हो गया है। कीमतों में इस तेज बढ़ोतरी का असर बजट से लेकर महंगे स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों पर पड़ रहा है। स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी की एक बड़ी वजह दुनिया भर में मेमोरी चिप्स की बढ़ती मांग है। आपको बता दें कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के तेजी से विस्तार के कारण बड़ी-बड़ी टेक कंपनियां एआई डाटा सेंटर बना रही हैं। इन डाटा सेंटरों को चलाने के लिए हाई-बैंडविड्थ मेमोरी (HBM) और DRAM जैसी चिप्स की भारी जरूरत पड़ रही है। इस बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए मेमोरी चिप बनाने वाली कंपनियां अब एआई सर्वर में इस्तेमाल होने वाली ज्यादा मुनाफा देने वाली चिप्स के उत्पादन को प्राथमिकता देने का काम कर रही हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 31, 2026, 20:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




एआई का असर: क्यों लगातार महंगे हो रहे हैं स्मार्टफोन्स? जानिए क्या है एआई और चिप संकट का असली खेल #IndiaNews #National #SmartphonePriceHike2026 #WhySmartphonesAreGettingExpensive #SmartphonePriceIncreaseInIndia #AiChipCrisis #SubahSamachar