इंदौर में आज क्या है खास: जानिए आप- भागवत कथा का होगा समापन, साहित्य महोत्सव की शुरुआत
- तीन दिवसीय वाणी साहित्यिक आयोजन गुरुवार से शुरू होगा। शशि थरूर सहित 40 से अधिक वक्ता आएंगे। साहित्यिक विमर्श और पुस्तक विमोचन होंगे। - दशहरा मैदान पर वंदे मातरम् महोत्सव के तहत शाम चार बजे के बाद शिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है। देश के कई राज्यों के शिल्प कलाकारों से भी यहां मुलाकात हो सकती है। - समाजसेवी अंचल सिलावट स्मृति खेल सम्मान गुरुवार को आयोजित किया गया है। रेसीडेंसी क्षेत्र में शाम को 25 खिलाड़ियों को ट्रैक सूट वितरित किए जाएंगे। इसके अलावा हॉकी स्टिक भी दी जाएगी। - होटल वाटरलिली में करवा चौथ कार्निवल का आयोजन है, जिसमें करवा चौथ पूजा के अलावा कई खेल गतिविधियां भी होंगी। - श्रीश्री विद्याधाम में कार्तिक मास में लक्ष्मीनारायण प्रसन्नार्थ यज्ञ किया जा रहा है। इसमें 21 विद्वान पुरुष सूक्त और श्री सूक्त की आहुतियां दे रहे हैं। यह सुबह आठ से 11 बजे तक होगा। - स्टार चौराहा पर इंद्रेश उपाध्याय की कथा बुधवार को सुबह आठ बजे से शुरू हुई थी। गुरुवार को कथा का अंतिम दिन है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 29, 2026, 05:37 IST
इंदौर में आज क्या है खास: जानिए आप- भागवत कथा का होगा समापन, साहित्य महोत्सव की शुरुआत #CityStates #Indore #MadhyaPradesh #Dewas #IndoreNews #IndoreBreakingNews #IndoreUpdates #MpNewsInHindi #MpNewsHindi #MpLatestNewsInHindi #MpNewsUpdateInHindi #MpNewsUpdate #SubahSamachar
