Alert: भारतीयों में बढ़ रही विटामिन बी12 और फोलेट की कमी, जानिए पुरुषों-महिलाओं पर क्या होता है इसका असर
शरीर को स्वस्थ रखने का सबसे असरदार मंत्र है-पोषक तत्वों से भरपूर आहार का सेवन। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जिससे शरीर के लिए जरूरी न्यूट्रिशन की आसानी से पूर्ति हो सके। हालांकि तमाम रिपोर्ट्स इस बात को लेकर चिंता जताते रहे हैं कि ज्यादातर भारतीयों को अच्छे पोषण के लिए जरूरी न्यूट्रिशन नहीं मिल पा रहे हैं। लिहाजा विटामिन बी-12, आयरन और फोलेट जैसे जरूरी तत्वों की कमी तेजी से बढ़ रही हैं। आंकड़ों के मुताबिक भारतीयों में विटामिन B12 की कमी एक 'साइलेंट हेल्थ क्राइसिस'है, जो लगभग 47% से 51% आबादी को प्रभावित करती है। इसी तरह अनुमान के अनुसार, लगभग 37% आबादी फोलेट की कमी से प्रभावित है। इन पोषक तत्वों की कमी थकान, कमजोरी, चक्कर आने, हाथ-पैरों में झनझनाहट से लेकर कई गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है। विटामिन-बी12 और फोलेट की कमी शरीर को कैसे प्रभावित करती है और इसका पुरुषों-महिलाओं पर क्या असर होता है, इसको लेकर हालिया अध्ययन में कई जरूरी बातें सामने आई हैं। आइए इस बारे में जान लेते हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 28, 2026, 13:51 IST
Alert: भारतीयों में बढ़ रही विटामिन बी12 और फोलेट की कमी, जानिए पुरुषों-महिलाओं पर क्या होता है इसका असर #HealthFitness #National #VitaminB12Deficiency #FolateRichFoods #FolateDeficiency #विटामिनबी12कीकमी #फोलेटकीकमी #भारतीयोंमेंविटामिनबी12 #एनीमिया #SubahSamachar
