West Bengal: दिव्यांग महिला के साथ दुष्कर्म का मामला, पड़ोसी पर घटना को अंजाम देने का आरोप

बंगाल के 24 परगना जिले से एक दिव्यांग महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बदुरिया इलाके में अपने पड़ोसी पर रेप का आरोप लगाया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा नजर आ रहा है। पुलिस के मुताबिक घटना रविवार रात को हुई। यह पूरा मामला बदुरिया पुलिस स्टेशन इलाके के चांदीपुर गांव पंचायत का है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, रविवार रात को दिव्यांग महिला अपने घर के बरामदे में अकेले बैठी थी। आरोपी जिसकी उम्र 50 साल से ज्यादा बताई जा रही है, जब वहां से गुजर रहा था, तो उसने महिला को अकेले बैठे देखा। आरोपी दिव्यांग महिला को खाने का लालाच देकर पास ही के लौकी के खेत में ले गया। उसने खेत में महिला के साथ रेप किया और वहां से फरार हो गया। जब लड़की देर रात तक घर नहीं लौटी तो परिवार वाले चिंतित हो गए और उसकी तलाश शुरू कर दी। तलाश करते-करते घर वाले लौकी के खेत में पहुंचे। जहां उन्हें पीड़िता बेहोशी की हालत में मिली। होश में आने के बाद महिला ने पूरी घटना बताई। इसके बाद वे बदुरिया पुलिस स्टेशन गए और आरोपी पड़ोसी के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता का मेडिकल जांच पहले ही किया जा चुका है। बशीरहाट पुलिस जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हम मामले की पूरी गंभीरता से जांच कर रहे हैं। पीड़िता की भाभी ने कहा उसने उसे खाना देने का लालच देकर बगीचे में ले गया। उसने उसे धमकी भी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। उसने उसे लौकी के खेत में ले जाकर यह घिनौना काम किया। हम आरोपी के लिए कड़ी सजा चाहते हैं। उसे फांसी होनी चाहिए। हम उसके लिए न्याय चाहते हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 11:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




West Bengal: दिव्यांग महिला के साथ दुष्कर्म का मामला, पड़ोसी पर घटना को अंजाम देने का आरोप #IndiaNews #National #WestBengal #DisableWomen #WomenAssault #SubahSamachar