न्यूज डायरी: दक्षिण कोलकाता की साउथ सिटी अपार्टमेंट में लगी आग; चंद्रा प्रोटेको के निदेशकों पर केस दर्ज
दक्षिण कोलकाता स्थित पॉश आवासीय परिसर साउथ सिटी अपार्टमेंट की 28वीं मंजिल पर शुक्रवार सुबह करीब 9:15 बजे आग लग गई। अधिकारियों के मुताबिक, आग परिसर के एक टावर में बने स्टोररूम में लगी थी, जो शॉपिंग मॉल के पास स्थित है। सूचना मिलते ही दमकल की सात गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 30, 2026, 07:58 IST
न्यूज डायरी: दक्षिण कोलकाता की साउथ सिटी अपार्टमेंट में लगी आग; चंद्रा प्रोटेको के निदेशकों पर केस दर्ज #IndiaNews #National #SubahSamachar
