नंगल में फार्मेसी पेपर लीक मामले में यूथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, हरजोत बैंस के इस्तीफे की मांग

फार्मेसी पेपर लीक मामले को लेकर यूथ कांग्रेस द्वारा आज गांव गंभीरपुर में पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन (धरना) किया गया। इस प्रदर्शन में पंजाब भर के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। विरोध प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि फार्मेसी पेपर लीक मामले ने हजारों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पेपर लीक रोकने में नाकाम रही है और इसकी नैतिक जिम्मेदारी शिक्षा मंत्री को लेनी चाहिए। यूथ कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जिस प्रकार विभिन्न पेपर लीक मामलों में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से जिम्मेदारी लेने की मांग की जाती रही है, उसी प्रकार पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस को भी इस मामले की जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए इस्तीफा देना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई और शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया, तो यूथ कांग्रेस द्वारा इस आंदोलन को और तेज किया जाएगा

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 28, 2026, 14:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


नंगल में फार्मेसी पेपर लीक मामले में यूथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, हरजोत बैंस के इस्तीफे की मांग #SubahSamachar