आज का मौसम कैसा रहेगा?: छत्तीसगढ़ के इन स्थानों पर बारिश की संभावना, चार जिलों में यलो अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने के संकेत हैं। 31 अक्टूबर को आकाश में सामान्यतः मेघमय रहने के साथ एक-दो बार बारिश होने या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। आज चार जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 30 डिग्री सेल्सियस और 21 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है। जानें रायपुर के मौसम का हाल 31 अक्टूबर को आकाश में सामान्यतः मेघमय रहने के साथ एक-दो बार बारिश होने या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 30 डिग्री सेल्सियस और 21 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है। कैसे रहे पिछले 24 घंटे बात पिछले 24 घंटे की करें तो छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को अधिकांश स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश हुई। एक दो जगहों पर भारी से भारी बारिश दर्ज की गई। वहीं एक-दो जगहों पर भारी वर्षा हुई। प्रदेश में सबसे अधिक 30.3 डिग्री सेल्सियस तापमान जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया। प्रदेश में शुक्रवार का दिन बादल छाये रहने और हल्की बारिश के नाम रहा । इन जिलों में यलो अलर्ट कांकेर, नारायणपुर, बीजापुर और सुकमा दो दिनों के बाद पूर्वानुमान छत्तीसगढ़ में एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने के संकेत हैं। प्रदेश में आगामी दो दिनों में अधिकतम तापमान में 3-5°C की वृद्धि होने की संभावना है। कहां पर कितनी हुई बारिश (आंकड़े सेमी.में) कुसमी-28, चांदो, सामरी-14, कुनकुरी 12, तमनार, रामानुजगंज-9, बगभा, कांसाबेल, सन्ना, रायगढ़-8, बलरामपुर, करतला, दर्री, लैलूंगा, मुकडेगा, छाल, पुसौर, घरघोड़ा, पत्थलगांव -7, जशपुरनगर, राजपुर, भैसमा, डौरा कोचली, कटघोरा, बसना, पौडी उपरोरा , चंद्रपुर, बगीचा, बरपाली -6, वांड्राफनगर, मनोरा, कापू, ओडगी, बारमकेला, रामचन्द्रपुर, बिहारपुर, सारंगढ़, मालखरौदा, धभरा, सोनहत, चलगली, नया बाराद्वार, हरदीबाजार, बेलगहना, रामानुजनगर, शंकरगढ़, भैयाथान, प्रतापपुर, मैनपाट, सरायपाली -5, सूरजपुर, पाली, पचपेड़ी, भटगांव, रघुनाथ नगर, मस्तूरी, लटोरी, भटगांव, कोरबा, बिलाईगढ़, पटना, बलौदा, बेलतरा-4 से.मी तथा अनेक स्थानों पर इससे कम वर्षा दर्ज की गई। देखें इन जिलों का तापमान प्रदेश के जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें, तो माना एयरपोर्ट रायपुर में अधिकतम तापमान 27.6और न्यूनतम 21.1रहा। इसी तरह बिलासपुर में अधिकतम 25.8और न्यूनतम 21.8,पेंड्रा रोड में अधिकतम 26.6और न्यूनतम 17.8, अंबिकापुर में अधिकतम 24.6और न्यूनतम 19.7दर्ज किया गया। जगदलपुर में अधिकतम 30.3और न्यूनतम 21.0, राजनांदगांव में अधिकतम 27.0और न्यूनतम 21.5दर्ज किया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 31, 2026, 03:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




आज का मौसम कैसा रहेगा?: छत्तीसगढ़ के इन स्थानों पर बारिश की संभावना, चार जिलों में यलो अलर्ट जारी #CityStates #Chhattisgarh #Raipur #ChhattisgarhWeather #ChhattisgarhWeatherUpdate #ChhattisgarhWeatherNews #ChhattisgarhWeatherToday #RaipurWeather #HavyRainInChhattisgarh #HavyRainsInCg #SubahSamachar