VIDEO: जमीन के विवाद से परेशान शख्स टावर पर चढ़ा, मनाने में जुटी पुलिस
वाराणसी जिले में सोमवार को बीएसएनएल (भारत संचार निगम लिमिटेड) कार्यालय के टावर पर एक युवक चढ़ गया। टावर पर चढ़कर वह कूदने की धमकी देने लगा। जमीन के विवाद को लेकर परेशान होकर उसने ये कदम उठाया है। मामले की जानकारी होते ही मौके पर कैंट थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और युवक को समझाने में जुट गई। हालांकि युवक किसी की मानने को तैयार नहीं है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 20, 2026, 13:42 IST
VIDEO: जमीन के विवाद से परेशान शख्स टावर पर चढ़ा, मनाने में जुटी पुलिस #SubahSamachar
