VIDEO: महिला का पर्स चोरी कर यूपीआई से निकाले रुपये

आगरा। जगदीशपुरा पुलिस ने महिला के पर्स से मोबाइल चोरी कर यूपीआई से रुपये निकालने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी का मोबाइल और 9560 रुपये बरामद हुए हैं। डीसीपी सिटी ने सय्यद अली अब्बास ने बताया कि 4 जुलाई को महिला ने शिकायत की थी। बिचपुरी बाजार में किसी ने उनके पर्स की चेन खोलकर मोबाइल निकाल लिया। मोबाइल से यूपीआई के माध्यम से रुपये निकाले गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। सर्विलांस की मदद से रविवार को आरोपी मलपुरा के धनौली निवासी अरुण को गिरफ्तार किया गया। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 06, 2026, 13:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: महिला का पर्स चोरी कर यूपीआई से निकाले रुपये #SubahSamachar