VIDEO: संत रविदास रज कलश यात्रा का स्वागत कर समरसता का दिया संदेश
गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर उनकी जन्मस्थली वाराणसी से प्रारंभ हुई पावन रज कलश यात्रा का बृहस्पतिवार को आगरा पहुंचने पर स्वागत हुआ। जिला व महानगर भाजपा के पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने दो प्रमुख स्थानों पर ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा के बीच अभिनंदन किया। सभी ने संत रविदास के आदर्शों पर चलने और सामाजिक समरसता को सशक्त बनाने का संदेश दिया। महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता के नेतृत्व में चेतना स्तंभ मंदिर, कुबेरपुर पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ। रथ में लाए गए पवित्र कलश की रज को आगरा महानगर के 22 मंडलों में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ वितरित किया जाएगा। राजकुमार गुप्ता ने बताया कि केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर देश भर में संतों के सम्मान में समरसता अभियान चलाया जा रहा है। दूसरी ओर, रमाडा फ्लाईओवर के नीचे जिला भाजपा के कार्यकर्ताओं ने काशी से पवित्र रज कलश लेकर पहुंचे अभियान संयोजक उमाशंकर माहौर और यात्रा संयोजक योगेश शर्मा का स्वागत किया। कहा कि संत रविदास जी के समरसता और समानता के विचार आज भी प्रेरणास्रोत हैं। स्वागत कार्यक्रमों के दौरान पूर्व मंत्री डॉ. रामबाबू हरित, विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह, जिला महामंत्री सत्य प्रकाश लोधी, कालीचरन सुमन, तपेश जैन, रविकांत, राहुल सागर, हेमंत भोजवानी, महेश शर्मा, मनवीर चौहान, मनमोहन कुशवाह, रोहित कत्याल, राजेश अग्रवाल, संतोष सिकरवार, पंकज कटारा, लोकेंद्र लवानिया, करिश्मा जाटव, बबीता चौहान, मनीषा सिंह व अन्य मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 31, 2026, 17:46 IST
VIDEO: संत रविदास रज कलश यात्रा का स्वागत कर समरसता का दिया संदेश #SubahSamachar
