बालिका से दुष्कर्म: डेढ़ साल से परेशान कर रहा था फैजान, पहले भी लूट चुका अस्मत; जान से मारने की धमकी भी दी

दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार दोपहर हटा थाना प्रभारी सुधीर बेगी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, 14 वर्षीय पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि 28 अक्तूबर को फैजान खान नामक युवक उसे जबरदस्ती अपनी स्कूटी पर बैठाकर ले गया। आरोप है कि युवक उसे ईदगाह के पास एक सुनसान स्थान पर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। ये भी पढ़ें-कलयुग की सावित्री: करवाचौथ पर पति की जान बचाने के लिए व्रत में जहरीले सांप से भिड़ी पत्नी, पटक-पटककर ले ली जान काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने शुरू की तलाश बताया गया कि घटना के बाद जब नाबालिग काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए। घर पहुंचने के बाद पीड़िता ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर हटा थाने पहुंचे और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। डेढ़ साल से परेशान करने और पहले भी वारदात का आरोप पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने अपने बयान में यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पहले भी उसके साथ दुष्कर्म की घटना कर चुका है और पिछले करीब डेढ़ वर्ष से लगातार उसे परेशान कर रहा था। पीड़िता के इन आरोपों को भी पुलिस जांच में शामिल किया गया है। पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज मामले की गंभीरता को देखते हुए हटा थाना पुलिस ने आरोपी फैजान पिता फरीद खान, उम्र 27 वर्ष, निवासी रामकवि वार्ड को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 30, 2026, 14:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बालिका से दुष्कर्म: डेढ़ साल से परेशान कर रहा था फैजान, पहले भी लूट चुका अस्मत; जान से मारने की धमकी भी दी #CityStates #MadhyaPradesh #Damoh #SubahSamachar