VIDEO: वन विभाग व एसएसबी ने संयुक्त अभियान में लगाए 430 पौधे
रुपईडीहा। भारत नेपाल सीमा पर पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र बढ़ाने के उद्देश्य से रुपईडीहा वन क्षेत्र और 42वीं वाहिनी एसएसबी ने संयुक्त रूप से वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया। वन क्षेत्राधिकारी विवेक कुमार शुक्ला एवं 42वीं वाहिनी एसएसबी की रुपईडीहा बीओपी के सहायक कमांडेंट अमित कुमार कटियार के नेतृत्व में अधिकारियों और जवानों ने सीमा चौकी निबिया, संकल्पा तथा सीमा सड़क के आसपास लगभग 430 पौधे लगाए। अभियान के दौरान जामुन, अमरूद, आम, सागौन, शीशम, पाकड़ और नीम सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर डिप्टी रेंजर विनय राना, फॉरेस्ट एसआई अनंतराम, एसएसबी केइंस्पेक्टर अभिषेक त्रिपाठी सहित वन विभाग एवं एसएसबी के अधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प भी लिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 12, 2026, 16:10 IST
VIDEO: वन विभाग व एसएसबी ने संयुक्त अभियान में लगाए 430 पौधे #SubahSamachar
