Delhi News: वोट बचाओ-देश बचाओ रैली में उठा अंकिता हत्याकांड का मुद्दा

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने सरकार पर लगाए आरोपअमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली। रामलीला मैदान में रविवार को इंडिया गठबंधन की ओर से आयोजित वोट बचाओ-देश बचाओ महारैली में उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मंच से इस मामले को उठाते हुए कहा कि अंकिता भंडारी को अब तक न्याय नहीं मिला है। प्रदेश सरकार उसकी हत्या के पीछे के कारणों और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने से बच रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मामले में शामिल प्रभावशाली लोगों को बचाने का प्रयास कर रही है।गोदियाल ने अंकिता भंडारी के माता-पिता की ओर से न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर धरना देने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में अंकिता के माता-पिता के समर्थन में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उनके बीच पहुंचे, इसके लिए उन्होंने दोनों नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अंकिता के परिवार को न्याय दिलाने की लड़ाई में उनके साथ खड़ा होना जरूरी है।रैली में उत्तराखंड से पहुंचे लोगों ने भी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर नारेबाजी की। वे अंकिता के चित्र और हत्याकांड से जुड़े सवालों व मांगों को दर्शाने वाले बैनर लेकर पहुंचे थे। इन बैनरों के माध्यम से उन्होंने मीडिया और रैली में शामिल लोगों का ध्यान इस मामले की ओर आकर्षित किया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो और मामले से जुड़े सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 01, 2026, 15:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi News: वोट बचाओ-देश बचाओ रैली में उठा अंकिता हत्याकांड का मुद्दा #AnkitaMurderCaseRaisedAtThe'SaveVotes #SaveTheNation'Rally #SubahSamachar