VIDEO: बेसिक स्कूलों में वंदेमातरम अनिवार्य करने पर भाजपा के मंत्री को गंवानी पड़ी थी कुर्सी, सुनिए बर्खास्तगी की कहानी पूर्व मंत्री झांसी के रवींद्र शुक्ल की जुबानी

लोकसभा में प्रधानमंत्री के झकझोर देने वाले संबोधन को सुनते समय आज से 27 साल पहले की 4 दिसंबर 1998 की वो तारीख भी याद आ गई। जब उत्तर प्रदेश के प्राथमिक स्कूलों में राष्ट्रगीत वंदे मातरम का गायन अनिवार्य करने पर तत्कालीन बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रवींद्र शुक्ल को बर्खास्त कर दिया गया था। वह भी तब जब केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार थी। शुक्ल ने अपनी महत्वाकांक्षी कल्प योजना के तहत प्रदेश के सरकारी स्कूलों में वंदे मातरम का गायन अनिवार्य कर दिया था। इस पर लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ। इतना ही नहीं उनके खिलाफ फतवा भी जारी हुआ। आदेश वापस लेने, न लेने को लेकर कई दिनों तक काफी जद्दोजहद हुई। अंततः 4 दिसंबर 1998 को आजाद भारत में पहली बार राष्ट्रगीत वंदे मातरम को अपेक्षित सम्मान दिलाने की कोशिश करने वाले वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की नगरी का 4 बार से लगातार प्रतिनिधित्व कर रहे तत्कालीन बेसिक, प्रौढ़ व अनौपचारिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रवींद्र शुक्ल बर्खास्त कर दिए गए। भाजपा सरकार के रहते यह सब हुआ।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 09, 2025, 12:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: स्कूलों में वंदे मातरम लागू करने वाले मंत्रीसीएम की भी नहीं मानी थी बात, सुनिए बर्खास्तगी की कहानी तत्कालीन शिक्षा मंत्री की जुबानी #SubahSamachar