VIDEO: दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में फंसा चालक, फायर सर्विस ने बचाई जान

खुदई बाजार, सुल्तानपुर रोड के सुशांत गोल्फ सिटी में एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें चालक ट्रक के अंदर फंसा हुआ है। इस सूचना पर तत्काल प्रभारी अग्निशमन अधिकारी महोदय, पीजीआई के नेतृत्व में एक एफक्यूआरवी और फायर स्टेशन हजरतगंज से एक एमडीआरवी यूनिट को घटनास्थल हेतु प्रस्थान कराया गया। मौके पर पहुंचकर देखा गया कि ट्रक सड़क किनारे एक मकान में घुसा हुआ था और चालक स्टीयरिंग में बुरी तरह फंसा हुआ था। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी पीजीआई के कुशल निर्देशन में फायर सर्विस यूनिट द्वारा विशेष उपकरणों की सहायता से चालक को सकुशल ट्रक से बाहर निकालकर एंबुलेंस द्वारा उपचार हेतु निकटतम अस्पताल भिजवाया गया। घायल चालक का नाम रोहित पुत्र राजकुमार निवासी गंगागंज लखनऊ का निवासी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 16, 2026, 09:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में फंसा चालक, फायर सर्विस ने बचाई जान #SubahSamachar