कैथल में आज से महिला बॉक्सिंग राष्ट्रीय चैंपियनशिप शुरू, अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में हो रहे हैं मुकाबले

आरकेएसडी पब्लिक स्कूल में आयोजित हो रही सीबीएसई राष्ट्रीय महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप में आज से मुकाबले शुरू हो गए हैं। प्रतियोगिता में देश-विदेश से करीब 500 महिला बॉक्सर अपनी प्रतिभा दिखा रही हैं। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में होने वाले मुकाबले 20 अक्टूबर तक चलेंगे। चैंपियनशिप में हरियाणा सहित केरल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पुडुचेरी और असम सहित विभिन्न राज्यों की खिलाड़ी भाग ले रही हैं। इसके अलावा दुबई और संयुक्त अरब अमीरात से जुड़ी खिलाड़ी भी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं। वीरवार को चैंपियनशिप का शुभारंभ मुख्य अतिथि अश्विनी शोरेवाला ने दीप प्रज्वलित कर किया था। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। शुक्रवार को अलग-अलग भार वर्गों में खिलाड़ी जीत के लिए रिंग में उतरेंगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 16, 2026, 09:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


कैथल में आज से महिला बॉक्सिंग राष्ट्रीय चैंपियनशिप शुरू, अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में हो रहे हैं मुकाबले #SubahSamachar