Video: ट्रस्ट बैठक से पहले संत हुए भावुक, बोले- रामजी दोषियों को दंड देंगे

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक से पहले संत-धर्माचार्यों और अयोध्यावासियों की निगाहें बैठक के निर्णयों पर टिकी रहीं। सभी अपने-अपने जगह पर टीवी पर नजर टिकाए रहे। राम मंदिर दान पेटिका में चोरी के मामले पर चर्चा के दौरान कई संत भावुक हो गए। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि किसी ने रामलला के चढ़ावे में गड़बड़ी की है तो उसे कानून के साथ-साथ रामजी भी दंड देंगे। ट्रस्ट के कुछ सदस्यों की ओर से दिए गए स्पष्टीकरण पर भी चर्चा में अयोध्या के संतों को शामिल करने की मांग की। लोगों ने सुझाव दिया कि मंदिर की व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी हो, चढ़ावे का नियमित बुलेटिन जारी किया जाए और निगरानी व्यवस्था ऐसी हो जिससे श्रद्धालुओं का ट्रस्ट पर विश्वास और अधिक मजबूत हो। इसके साथ ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी के जारी किए गए बयान पर भी विरोध दर्ज कराया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 06, 2026, 13:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: ट्रस्ट बैठक से पहले संत हुए भावुक, बोले- रामजी दोषियों को दंड देंगे #SubahSamachar