Video: ताजियों के साथ निकले जुलूस, 'या हुसैन' की सदाओं से गूंजा शहर

यौम-ए-आशूर पर सुन्नी समुदाय के लोगों ने शहर के विभिन्न मोहल्लों से ताजियों के साथ मातमी जुलूस निकाले। नगाड़ों की मातमी धुन और 'या हुसैन' की सदाओं के बीच निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए जुलूस बादशाहनगर स्थित कर्बला पहुंचे, जहां धार्मिक परंपरा के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जुलूस के स्वागत और अकीदतमंदों की खिदमत के लिए जगह-जगह सबीलें लगाई गईं। कहीं शरबत और फ्रूटी वितरित की गई तो कहीं आइसक्रीम, छोले-चावल समेत अन्य खाद्य सामग्री बांटी गई। पूरे रास्ते गम, अकीदत और इंसानी खिदमत का माहौल देखने को मिला और 'या हुसैन' की सदाओं से शहर गूंजता रहा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 26, 2026, 17:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: ताजियों के साथ निकले जुलूस, 'या हुसैन' की सदाओं से गूंजा शहर #SubahSamachar