VIDEO: तालाब में जाने से बाल-बाल बची स्कूल बस, सभी बच्चे सुरक्षित
आगरा के थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव नाथूपुरा में बारिश के कारण तालाब का पानी सड़क पर भर जाने से सोमवार को बड़ा हादसा टल गया। बच्चों को छोड़ने जा रही एक स्कूल बस सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में फिसलकर तालाब की ओर झुक गई। बस के झुकते ही उसमें सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 28, 2026, 14:01 IST
VIDEO: तालाब में जाने से बाल-बाल बची स्कूल बस, सभी बच्चे सुरक्षित #SubahSamachar
