Video: राहत कैंप तक सिमटी मदद, जलभराव वाले इलाकों में लोग परेशान
फैजुल्लागंज के कैलाश विहार में जलभराव के कारण लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। क्षेत्र में पानी बढ़ने के चलते कई परिवार अपने घर छोड़कर दूसरी जगह चले गए हैं। वहीं, जलभराव वाले इलाकों में रह रहे लोगों को राहत और जरूरी सामान जुटाने में परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासी उत्कर्ष मिश्रा ने बताया कि प्रशासन की ओर से राहत कार्य किए जा रहे हैं, लेकिन राहत सामग्री मुख्य रूप से राहत कैंप तक ही सीमित है। जलभराव वाले अंदरूनी इलाकों में रहने वाले लोगों तक मदद नहीं पहुंच पा रही है। उन्होंने बताया कि कई लोग बीमार हैं और घरों में पानी भरा होने के कारण दवा, भोजन और अन्य जरूरी सामान जुटाना भी मुश्किल हो गया है। उत्कर्ष ने प्रशासन से मांग की कि राहत सामग्री को जलभराव वाले अंदरूनी इलाकों तक पहुंचाया जाए और अन्य प्रभावित क्षेत्रों में भी राहत कार्य तेज किए जाएं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 03, 2026, 10:45 IST
Video: राहत कैंप तक सिमटी मदद, जलभराव वाले इलाकों में लोग परेशान #SubahSamachar
