मेरठ: मनचले ने गोली मारने की दी धमकी, छात्रा ने स्कूल जाना किया बंद; परिवार ने थाने में दी तहरीर
मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में 10वीं की छात्रा से स्कूल आते-जाते छेड़छाड़ और अश्लील टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विरोध करने पर युवक ने परिजनों के साथ छात्रा के घर पहुंचकर गाली-गलौज की और परिवार को गोली मारने की धमकी दी। घटना के बाद छात्रा के परिजनों ने उसे स्कूल भेजना बंद कर दिया है। स्कूल आते-जाते पीछा करने का आरोप एक कॉलोनी निवासी महिला ने शुक्रवार को लोहियानगर थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी 10वीं की छात्रा है। आरोप है कि मोहल्ले का रहने वाला युवक काफी समय से स्कूल आते-जाते छात्रा का पीछा करता है। रास्ते में अश्लील टिप्पणी कर उसे परेशान करता है। यह भी पढ़ें:बुलडोजर का खौफ: बाजारों में गूंजी व्यापारियों की आवाज, दुकानों पर तीन दिन में लगा चुके 17 हजार काले झंडे
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 03, 2026, 07:40 IST
मेरठ: मनचले ने गोली मारने की दी धमकी, छात्रा ने स्कूल जाना किया बंद; परिवार ने थाने में दी तहरीर #CityStates #Meerut #MeerutNews #मेरठन्यूज #मेरठसमाचार #लोहियानगरमेरठ #मेरठक्राइमन्यूज #छात्रासेछेड़छाड़ #छात्राकोधमकी #स्कूलछात्रा #महिलासुरक्षा #मेरठपुलिस #SubahSamachar
