Video: पवन विहार में सांप निकलने से दहशत, जलभराव के बीच रात जागकर बिता रहे लोग
फैजुल्लागंज के पवन विहार कॉलोनी में जलभराव के बीच सांप निकलने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। घरों के आसपास पानी भरा होने के कारण लोगों को जहरीले जीव-जंतुओं के घरों में घुसने का डर सता रहा है। कई परिवार रात में जागकर घर की निगरानी करने को मजबूर हैं। स्थानीय निवासी आशीष सिंह ने बताया कि जलभराव के कारण घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। पानी के साथ सांप और अन्य जीव-जंतुओं के आने का खतरा भी बढ़ गया है। लोगों के मुताबिक बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर विशेष चिंता बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अंधेरा होने के बाद घर से बाहर निकलना और भी मुश्किल हो जाता है। जलभराव के बीच सांप निकलने की घटना से लोगों में भय का माहौल है और वे रातभर सतर्क रहने को मजबूर हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 03, 2026, 10:45 IST
Video: पवन विहार में सांप निकलने से दहशत, जलभराव के बीच रात जागकर बिता रहे लोग #SubahSamachar
